फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देगा ये Video: कार ने महिला और पुरुष को उड़ाया, चार फुट उछलकर नीचे गिरे; पुलिस बोली- हमें सूचना नहीं

Sat, 14 Mar 2026 06:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़

सार

महिला का नाम रुचि और युवक का नाम विजय बताया जा रहा है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद कार चालक तेज गति से वाहन को मौके से लेकर भाग गया।
विज्ञापन
1 of 4
कार ने दो लोगों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित विष्णु कॉलोनी में कार ने शुक्रवार रात गली में टहल रही एक महिला और एक व्यक्ति को तेज पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
जमीन से चार फुट ऊपर उछलकर गिरे दोनों
शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे विष्णु कॉलोनी की गली में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की कार आई और महिला और एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों जमीन से चार फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर दूर जाकर गिरे। 
विज्ञापन

3 of 4
जमीन पर गिरा घायल - फोटो : अमर उजाला
दोनों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
महिला का नाम रुचि और युवक का नाम विजय बताया जा रहा है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद कार चालक तेज गति से वाहन को मौके से लेकर भाग गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
टक्कर मारकर भागती कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को नहीं इसकी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी उनको इस घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें