फरीदाबाद। दिल्ली से फरीदाबाद पटरी बाजार जा रहे युवक की स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान कोमा में चला गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़ित के भाई ने सराय ख्वाजा थाने में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रहलादपुर नई दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मंजीत सिंह 26 अगस्त को करीब 3:45 बजे स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में आगे चल रही टोयोटा इटियोस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर वाहन को साइड में दबा दिया। इससे मंजीत की स्कूटी कार से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गया। परिजनों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है और वह कोमा में है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद