फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सराय टोल के पास चलती कार में लगी आग, चालक की बची जान

विज्ञापन
फरीदाबाद सराय टोल के पास कार में लगी आग । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली की ओर से फरीदाबाद आ रही एक कार में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे सराय टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। घटना के समय चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, निशान मैग्नाइट कार से सेक्टर-12 जिला अदालत में काम करने वाले एक वकील दिल्ली की ओर से फरीदाबाद आ रहे थे। रास्ते में कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। तकनीकी खराबी की आशंका होने पर चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और बाहर निकल गया। कुछ ही क्षण बाद कार में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-31 स्थित फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
विज्ञापन

सेक्टर-31 फायर स्टेशन के अधिकारी विनय कौशिक ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत दमकल की टीम मौके पर भेजी गई थी। प्रारंभिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें