फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ने शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला ने डीसीपी से कार्रवाई की लगाई गुहार, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांधी कॉलोनी निवासी एक महिला ने एनआईटी-5 निवासी युवक पर शारीरिक संबंध बनाने, लाखों रुपये ऐंठने, अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी युवक समेत अपने भाई और भाभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में महिला ने बताया कि 2019 में वह सेक्टर-28 स्थित एक फिटनेस सेंटर में नौकरी करती थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी दीपक से हुई। महिला के अनुसार 2021 में आरोपी ने उससे प्रेम संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी उसे सेक्टर-21 स्थित एक होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।
विज्ञापन




महिला का आरोप है कि आरोपी ने बीमारी और अन्य जरूरतों का हवाला देकर उससे समय-समय पर करीब 14 से 15 लाख रुपये भी ले लिए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बदनाम करने की बात कही।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी फरवरी 2026 में उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया और उससे मारपीट की। वहीं 14 मई 2026 को आरोपी उसके घर पहुंचा और झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि घटना की रिकॉर्डिंग घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है। महिला ने अपने भाई और भाभी पर भी आरोपी के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें