फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मासूम की मौत, 4 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव शाहजहांपुर के पास कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर एक मोटरसाइकिल पर सवार लोगों को कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा रक्षाबंधन के दिन अपनी मां के साथ मामा के घर आया हुआ था। पलवल से वापस घर जाते समय हादसा हुआ। थाना छांयसा पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल चालक रनवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव औरंगाबाद जिला पलवल का रहने वाला है। उसकी बहन ऊषा तीज पर अपने तीन बच्चों के साथ मायके आई थी। शुक्रवार शाम करीब करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी बहन ऊषा, भांजी सृजा छह वर्ष, मोनिका उम्र चार वर्ष व तीन वर्षीय भांजे अरविंद को मोटरसाइकिल पर दनकौर, उत्तर प्रदेश के गांव खेरली मेें छोड़ने जा रहा था। केजीपी एक्सप्रेस वे से जैसे ही वह गांव शाहजहांपुर के नजदीक यमुना पुल पर पहुंचे तो पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीन वर्षीय अरविंद की मौत हो गई जबकि रणवीर, ऊषा, पूजा व मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन वर्षीय अरविंद ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना छांयसा पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें