फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कुल्लू से फरीदाबाद होती थी गांजे-चरस की सप्लाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने फरीदाबाद में गांजे और चरस की सप्लाई करने वाले कुल्लू निवासी रजत भट्टी को 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नशे की सप्लाई करने वाले तस्करों को गांजा और चरस उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को अपराध शाखा सेक्टर-30 ने सेक्टर-29 बाईपास रोड से अलीगढ़ निवासी रोहित को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 4 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में रोहित से अमर सिंह और यादराम के नाम सामने आए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यादराम के कब्जे से 750 ग्राम चरस भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में यादराम ने बताया कि वह गांजा और चरस कुल्लू निवासी रजत भट्टी से खरीदकर लाता था और फरीदाबाद में आगे सप्लाई करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें