फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू की अटैची भक्त को देकर की थी 50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शरीफगढ़ का ठग राजेश उर्फ कैंडी बाबा के काले कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। बाबा ने एक भक्त को काला जादू से प्रभावित कर नोट छापने वाली एक अटैची भी दी थी। उस भक्त ने भी ठगी का अहसास होने के बाद बाबा के खिलाफ पुलिस से शिकायत दी। वहीं, पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी कैंडी बाबा को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के एक सूत्र ने बताया कि उनकी टीम जब शरीफगढ़ में बाबा का डेरा खंगाल रहे थे तो इसी दौरान एक शख्स से टीम की मुलाकात हुई। उसने बताया कि बाबा ने काले जादू के जरिए एक अटैची से नोट निकाल कर दिखाया था। बाद में बाबा ने उसके साथ 50 लाख रुपये में इस अटैची का सौदा कर लिया। भक्त ने जब घर में जाकर अटैची का पूजा-पाठ कर नोट निकालने का प्रयास किया तो नोट नहीं निकले। इसके बाद उसे अपने साथ हुए ठगी का अहसास हुआ। वह दोबारा कैंडी बाबा के डेरा में पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही कैंडी बाबा वहां से सबकुछ समेट कर फरार हो चुका था। ये बातें भी सामने आ रही हैं कि बाबा ने एक डेरा का सौदा कई भक्तों के साथ किया था। इसके बाद भक्त आपस में ही दावेदारी को लेकर उलझ गए। हालांकि पुलिस ने इस तरह के तथ्यों की जानकारी होने से इन्कार किया है। एसीपी अनिल कुुमार ने बताया कि कैंडी बाबा समेत उनकी टीमें वापस आ गई हैं। कैंडी बाबा नोट दोगुना करने के चक्कर में खुद कंगाल हो चुका है। मंगलवार को उसकी रिमांड अवधि पूरा हो रहा है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें