फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू समाज को एकजुट और जागरूक रहने का संदेश भी दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हीरापुर गांव के युवाओं ने बुधवार को कैंडल मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में मोमबत्तियां और हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर गांव की मुख्य गलियों से होकर गुजरे। रैली के माध्यम से युवाओं ने न सिर्फ विरोध दर्ज कराया बल्कि हिंदू समाज को एकजुट और जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इस अवसर पर भाजपा नेता सागर कौशिक ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है और लगातार अत्याचार हो रहे हैं, यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन

वहीं सरपंच प्रतिनिधि कमल कौशिक ने कहा कि हिंदू समाज अब जाग चुका है और संगठित भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश चाहे कोई भी हो, लेकिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को हिंदुस्तान का युवा कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़े कदम उठाए जाएं ताकि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

कैंडल मार्च के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली के अंत में सभी ने एक स्वर में अत्याचार बंद करने और पीड़ित हिंदुओं के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें