फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परीक्षार्थी बोले, पेपर न ज्यादा आसान और न ही मुश्किल था

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- अधिकांश प्रश्न सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित पर आधारित थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में शनिवार को दो शिफ्टों में आयोजित हुए सीईटी में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पेपर को लेकर परीक्षार्थियों से मिली-झूली प्रतिक्रिया मिली, जिसमें परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र का स्तर न ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा आसान लगा।

परीक्षा देकर एनआईटी-5 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र का स्तर न ज्यादा जटिल था और न ही ज्यादा आसान। अधिकांश प्रश्न सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित पर आधारित थे। परीक्षार्थियों ने इसे मध्यम स्तर का पेपर बताया। अधिकतर अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्न पत्र में 70 प्रतिशत सवाल आसान आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

मैं झज्जर से सुबह जल्दी निकली थी, रास्ते में थोड़ा जाम मिला लेकिन समय पर सेंटर पहुंच गई। पेपर का लेवल ठीक था, न ज्यादा आसान न ज्यादा मुश्किल।-खुशी, झज्जर


सवाल काफी सोच-समझकर पूछे गए थे। कुछ सवाल तो बिल्कुल एनसीआरटी पर आधारित थे। तैयारी ठीक रही तो कटऑफ निकालना संभव है।- साहिल, झज्जर

परीक्षा केंद्र पर स्टाफ बहुत सहयोगी था। बैठने की व्यवस्था भी ठीक थी। पेपर में रीजनिंग वाले सेक्शन में थोड़ा समय ज्यादा लगा। -सरिता, बाहदुरगढ़

प्रश्न पत्र में 70 प्रतिशत सवाल आसान आए थे। सवाल ज्यादातर सामान्य अध्ययन और गणित से जुड़े थे।- प्रवीण, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें