फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई आम लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम चौक फ्लाईओवर, बल्लभगढ़ से बाटा चौक, मथुरा रोड पर बनी रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीईटी को लेकर सड़कों पर सुबह से वाहनों की कतारें लगी दिखाई दीं। शनिवार को 163 केंद्रों पर परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही, इसके चलते लोग घंटों जाम में फंसे नजर आए।


परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों को फ्री बस सेवा उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि, आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय नीलम चौक फ्लाईओवर, बल्लभगढ़ से बाटा चौक, मथुरा रोड और बीटीपी चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। फ्री बसों और परीक्षार्थियों के वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात धीमा हो गया और कई लोगों को घंटों सड़कों पर फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें अस्पताल, रेलवे स्टेशन और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में काफी मुश्किलें आईं। व्यापारियों ने भी दिनभर ग्राहकों की कमी और डिलीवरी सेवाओं में देरी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सुबह और शाम के समय ट्रैफिक बिल्कुल नियंत्रण में रहा लेकिन दोपहर के समय दूसरी शिफ्ट में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी व सुबह में शिफ्ट में परीक्षा संपन्न होने के बाद वापिस जानें वाली बसों के कारण 12 बजे के बाद आधे तक जाम की स्थित बनी रही। वहीं, रविवार को अधिकांश नागरिकों की छुट्टी रहने से उम्मीद है कि जाम स्थित नहीं बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें