फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण का शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अब शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने नवंबर और दिसंबर माह में चार दिन यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 28 और 29 नवंबर और दूसरे में 12 और 13 दिसंबर को सभी बूथ और मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि एक जनवरी 2021 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निश्चित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में 28 नवंबर, 29 नवंबर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर (शनिवार व रविवार) को विशेष कैंप आयोजित करने के लिए तारीख निर्धारित की गई है। इन चारों दिन सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वह इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें