फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक नगरी को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सतत विकास को दिया जाएगा बढ़ावा
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री तथा खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने की शिरकत

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अमृता अस्पताल फरीदाबाद ने हरियाणा सरकार और फरीदाबाद नगर निगम के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ और हरित फरीदाबाद अभियान की शुरुआत की। यह अभियान ''एक पेड़ मां के नाम’ से शुरू किया गया है।
कार्यक्रम में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल तथा हरियाणा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह और डीएफओ राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने को कहा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह हम सभी का नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम उस भूमि की रक्षा करें, जिस पर हम जन्मे, पले-बढ़े और जीवन के मूल्य सीखे। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही सभी अधिकारियों को अपने अपने स्तर पर शहर में पौधे लगाने के निर्देश दिए जा चुके है और वह अपना कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि उनकी देखभाल कर उनको बड़े और छायादार वृक्ष बनाने का है। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों अमृता मेडिकल स्कूल के डॉक्टरों और शिक्षकों, स्थानीय स्कूली छात्रों, युवा संगठनों, हाउसिंग सोसाइटी के प्रतिनिधियों और सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें