फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता से पहले जींद में लगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की दो बालिकाएं कैंप में ले रही हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 19 नवंबर से वाराणसी में शुरु हो रहे राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-14 तीरंदाजी खेलों से पहले 10 नवंबर से जींद में चयनित खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए कैंप लगा दिया गया है। यह कैंप 10 नवंबर से 16 तक चलेगा, इनमें हरियाणा की बालक और बालिकाएं दोनों ही टीमें अभ्यास करेंगी। बालक और बालिकाओं दोनों ही टीमों में हरियाणा के 4-4 खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हैं। साथ ही 2 खिलाड़ी अतिरिक्त रखे गए हैं।
विज्ञापन

बालकों की टीम में फरीदाबाद से कोई खिलाड़ी नहीं है, पर बालिका वर्ग में जिले की दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से पहले कैंप में अपना दम दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इनमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली जिले की वान्य हैं। वहीं, पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली नैनिका सिंह भी शामिल हैं। हालांकि, नैनिका को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है। ऐसे में वह टीम के साथ तो रहेंगी पर किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में ही वह मुख्य टीम में शामिल हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें