फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यात्रा के चलते बसों के रूट में किया गया फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। रविवार की सुबह 7 बजे एनआईटी दशहरा मैदान से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा बल्लभगढ़ दशहरा मैदान के लिए रवाना हुई। यात्रा करीब 2 बजे बल्लभगढ़ दशहरा मैदान पहुंची। इस दौरान लाखों की संख्या में भक्त दशहरा मैदान में पहुंचे। इस दौरान बल्लभगढ़ बस डिपो आने जाने वाली बसों के रूट में फेरबदल किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ व अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों को सोहना टी पॉइंट से बल्लभगढ़ की तरफ मोड़ते हुए उपमंडल कार्यालय की पार्किंग में खड़ा किया गया। वहीं सिटी बस के रूट नंबर 916, 909, 904 को पंचायत भवन के सामने से ही यू टर्न लेकर वापस रूटों पर भेजा गया। आगरा, अलीगढ़, मथुरा, पलवल, होडल को जाने वाली बसों को मेट्रो रेलवे स्टेशन के नीचे सर्विस लेन से ऑफ साइड होते हुए निकाला गया। पदयात्रा और एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के चलते मोहना रोड पर भारी वाहनों की एंट्री को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। अंबेडकर चौक से सभी भारी वाहनों को तिगांव रोड की तरफ मोड़ दिया गया। वहीं मलेरना रोड से वैकल्पिक मार्ग के जरिये अंबेडकर चौक को आने वाले वाहनों को भी गोल चक्कर से तिगांव रोड की ओर मोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें