फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौत से पहले मां को किया था फोन, बोलीं- पति गर्भपात का बना रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप- पंचशील कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले में पिता का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में गर्भवती महिला नेहा कुमारी की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतका के पिता की शिकायत में दावा किया गया है कि मौत से कुछ घंटे पहले नेहा ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि उसका पति अमित गुप्ता उससे मारपीट कर रहा है। आरोप है कि पांच-छह माह की गर्भवती होने के बावजूद उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके कुछ घंटे बाद बड़ी बहन निभा कुमारी का फोन आया, जिसने परिजनों को सूचना दी कि अमित ने नेहा की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता विजय प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद से अमित गुप्ता मायके से पैसे लाने के लिए नेहा पर लगातार दबाव बनाता था और इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। पिता का आरोप है कि 25 जून को आरोपी ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर और पानी में डुबोकर नेहा की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले पुलिस ने बुधवार को आरोपी अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें