फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलताबाद गांव में हुई घटना, मथुरा निवासी बीरेंद्र सिंह ने दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-17 थाना इलाके के दौलताबाद गांव में 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका प्रीति के पिता बीरेंद्र सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी के खिलाफ सेक्टर-17 थाना में दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

मृतका के पिता यूपी मथुरा निवासी बीरेंद्र सिंह ने मामले में शिकायत पुलिस को दी है। प्रीति की शादी 6 मार्च 2024 को धर्मेंद्र कुमार के साथ की थी। धर्मेंद्र फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को कम दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। बेटी जब शादी के बाद मायके वापस आयी तो बताया कि मेरा पति, जेठ, ससुर कम दहेज लाने का ताना मारते हैं। पति कहता है कि मुझे तेरे घर वालों ने कार नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता का ये भी आरोप है कि पिछले दिनों प्रीति को बेटी पैदा हुई। तब दामाद धर्मेंद्र ने फोन करके कहा कि एक लाख रुपये नहीं दोगे तो प्रीति का ठीक से इलाज नहीं करायेंगे। उस समय भी उन्हें 20 हजार रुपये दौलताबाद आकर दिये थे। इसके अलावा कई बार ऑनलाइन पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार 31 अक्तूबर को जब अपने बेटे को बेटी की ससुराल भेजा तो उस दिन भी बेटी से झगड़ा किया और मारपीट की। उसके बाद से बेटी का फोन बंद आ रहा था। 2 नवंबर को रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें