फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाभोड़, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली में की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल, 14 मोबाइल बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दिल्ली के पीरागढ़ी में कॉल सेंटर चला रहा था। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक मामले में जांच करते हुए इस कॉल सेंटर पर छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 14 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली मंगोलपुरी में रहने वाला रिषभ, सकरपुर निवासी तरुण, बेगमपुर निवासी नितेश कुमार ठाकुर, शाहबाद डेयरी निवासी निधि और रोहिणी सेक्टर-20 निवासी चंद्रकला शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि नितेश कुमार ठाकुर इस कॉल सेंटर का मालिक है। बाकी सभी यहां बतौर कॉलर काम करते हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया आरोपी नितेश और तरुण को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, बाकी तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को सेक्टर-20 एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। व्यक्ति ने कहा कि 6 फरवरी को उन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने 3.10 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। फिर एप डाउनलोड कराकर कहा कि इसी ई-वॉलेट एप में लोन के रुपये आएंगे। बाद में बहाने से 30738 रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने इसी मामले में जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें