फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी सिजेरियन डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में पांच आधुनिक तकनीकी के ऑपरेशन थियेटर किए जा रहे तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में जल्द ही सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू होने वाली है। इसको लेकर अस्पताल में पांच आधुनिक तकनीकी के ऑपरेशन थियेटर तैयार किए जा रहे हैं।

अस्पताल में हर रोज करीब 400 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिनमें गर्भवती महिलाएं भी होती हैं। सिजेरियन डिलीवरी के लिए पहले गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज से बीके अस्पताल या बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में रेफर किया जाता था लेकिन अब सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा जल्द ही मेडिकल कॉलेज में शुरू होने वाली है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पहली मंजिल पर पांच आधुनिक तकनीकी के ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे हैं। जिसमें से एक गाइनेकोलॉजिस्ट विभाग का होगा। उसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ की टीम सिजेरियन डिलीवरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मरीजों को भी मिलेगा फायदा
ऑपरेशन थिएटर तैयार होने के बाद जहां एक ओर सिजेरियन डिलीवरी होगी वहीं दूसरी ओर आंखों के ऑपरेशन, हड्डी के ऑपरेशन, सामान्य सर्जरी आदि के ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे। जिससे इस अस्पताल के आसपास रहने वाले 20 गांवों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। निदेशक डॉ बीएम वशिष्ठ ने बताया कि उनकी ओर से ओटी का काम तेजी से चल रहा है। इस ओटी में आधुनिक तकनीक की सभी प्रकार की महत्वपूर्ण मशीनों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें