फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टैक्स दरों में कटौती से कारोबारियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-76 की मार्केट में दुकानदारों ने जीएसटी सुधारों पर की चर्चा, कहा- उपभोक्ताओं को होगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित नेक्स्ट सोसाइटी की मार्केट में दुकानदारों ने जीएसटी सुधारों को लेकर राहत की बात कही की। दुकानदारों का कहना है कि सरकार कि ओर से की गई टैक्स दरों में कटौती से आम उपभोक्ता के साथ-साथ कारोबारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




संवाद कार्यक्रम में जनरल स्टोर चलाने वाले दुकानदारों ने बताया कि अब रोजमर्रा की जरूरत के सामान जैसे टूथपेस्ट, साबुन, शैम्पू, तेल और डेयरी उत्पादों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे सीधे तौर पर उपभोक्ता को फायदा होगा और बिक्री में भी इजाफा होने की संभावना है। स्टेशनरी दुकानदारों का कहना है कि कॉपियों, किताबों, पेंसिल और क्रेयॉन जैसे शैक्षणिक सामग्री को टैक्स-फ्री कर देना छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ा राहत भरा कदम है। फार्मेसी संचालकों ने भी कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में टैक्स कम करना सराहनीय है। दवाइयों, ऑक्सीजन सिलिंडर और टेस्टिंग किट पर टैक्स घटने से इलाज की लागत कम होगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



दुकानदारों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय आने वाले दिनों में बाजार को रौनक देगा और आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा।

वर्जन-

रोजमर्रा की जरूरत का सामान सस्ता हुआ है, इससे ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी और कारोबार में जान आएगी।-राकेश, दुकानदार

किताबें और कॉपियां टैक्स-फ्री होना बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए बड़ी राहत है।- सुबोध , दुकानदार

त्योहारी सीजन में टैक्स कम होने से टीवी और एसी की बिक्री जरूर बढ़ेगी।- रंजीत झा, दुकानदार

दवाइयों और मेडिकल उपकरणों पर टैक्स घटने से इलाज का खर्च घटेगा, यह स्वागतयोग्य कदम है।-विक्रम सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें