फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को उसी की कार में बनाया बंधक: दो डिलीवरी बॉय ने दो घंटे तक की लूटपाट, इस कारण उनको ही बनाया शिकार

Wed, 05 Aug 2026 05:00 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

अपराध शाखा सेंट्रल ने 4 अगस्त को हेमंत और राजा को गिरफ्तार किया। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर अमरेश पाठक का अपहरण कर लूटपाट की थी। पाठक से 4,600 रुपये और अन्य सामान लूटा गया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कारोबारी से कार में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध शाखा सेंट्रल ने देर रात सुनसान रास्ते पर कार में अकेले बैठे एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण करने के बाद लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को चार अगस्त को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हेमंत उर्फ अन्नू (24) और राजा (18) निवासी गांव चोन्डेरा , बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी ,फरीदाबाद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं और पेशे से डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कारोबारी को लगभग दो घंटे तक उसी की कार में अपहरण कर घुमते रहे और गमछे से गर्दन दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले के तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

अकेले देखकर बनाया अपहरण का प्लान
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 26/27 जुलाई की रात वह अपनी कार से जा रहे थे। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास जैसे ही वह कार रोककर नीचे उतरे, वहां से गुजर रहे आरोपियों ने उन्हें अकेला देखा। उसी वक्त उनके मन में कारोबारी का अपहरण कर लूटपाट करने की साजिश रची। तीनों बदमाशों ने मौका पाते ही अमरेश पाठक को जबरन पकड़ लिया और उनकी ही कार की पिछली सीट पर खींचकर बैठा दिया।

गमछे को ही बनाया हथियार, गला घोंटने की कोशिश
वारदात के दौरान आरोपियों के पास कोई धारदार या अन्य हथियार नहीं था, इसलिए उन्होंने पीड़ित के ही गमछे को हथियार बना लिया। आरोपियों ने पहले तो कारोबारी अमरेश पाठक का चेहरा गमछे से पूरी तरह ढक दिया, ताकि वह आरोपियों को देख न सकें और किसी को पहचान न पाएं। इसके बाद बदमाशों ने उसी गमछे को उनकी गर्दन में लपेटकर उसे दबाने और गला घोंटने की कोशिश की। जब भी कारोबारी खुद को बचाने का प्रयास करते, आरोपी उनके साथ मारपीट करते और गमछे से गर्दन दबाते रहे।
 

करीब दो घंटे तक कारोबारी को उनकी ही कार में बंधक बनाकर शहर की सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से 4,600 रुपये नकद, दो फोन, दो डेबिट कार्ड और हाथ की घड़ी लूट ली। इसके बाद आरोपी पीड़ित को कार सहित भूपानी थाना क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर और कार की चाबी अपने साथ लेकर भाग गए।

डिलीवरी बॉय निकले 10वीं पास चचेरे भाई, तीसरे साथी की तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेंट्रल ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों भाइयों को धर दबोचा। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी हेमंत और राजा दोनों मात्र 10वीं पास हैं। राजा करीब दो महीने पहले ही काम की तलाश में फरीदाबाद आया था और दोनों भाई शहर में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर वारदात कबूल की है। पुलिस ने तीसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार दोनों भाइयों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें