फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने बेटी के घर आकर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गुरुग्राम निवासी एक बिल्डर ने सेक्टर-2 स्थित अपनी बेटी के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बिल्डर के बिजनेस पार्टनर व गाड़ी चालक के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी कौशल्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 58 वर्षीय पति लीलाधर का दिल्ली के हौजखास इलाके में कारोबार है। उसके बिजनेस में उनके दोस्त अजय मेहरा भी पार्टनर हैं। दोनों ने अनिल नाम के एक व्यक्ति को संयुक्त रूप से गाड़ी का चालक रखा हुआ है। महिला का आरोप है कि गाड़ी चालक अनिल व अजय मेहरा उसके पति को प्रताड़ित करते थे, जिसकी वजह से उन्होंने बेटी के घर पर आकर आत्महत्या कर ली। चालक अनिल उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि इस मामले में बिजनेस पार्टनर अजय मेहरा व चालक अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें