फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पर से करा रहे थे मशीन पर काम, हथेली कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आईएमटी में निजी कंपनी में काम करने वाले हेल्पर की हथेली उंगली व अंगूठा मशीन में कट गए। आरोप है कि कंपनी का सुपरवाइजर हेल्पर से कारीगर का काम करवा रहा था। मशीन पर काम करना नहीं आने के कारण यह हादसा हो गया। सदर थाना पुलिस ने सुपरवाइजर व कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह तिरखा कॉलोनी में रहता है और आईएमटी स्थित न्यूटेक अंकिलेरियस फैक्टरी में बतौर हेल्पर काम करता है। आरोप है कि उससे कभी-कभी मशीन पर भी काम कराया जाता था। चार सितंबर को उसे मोल्डिंग मशीन पर काम करने को कहा गया। संदीप के मुताबिक, मशीन खराब थी, इसलिए चालू नहीं हुई। फोरमेन अभय सिंह ने मशीन को झटके से चालू किया और संदीप को खराब मशीन पर ही काम के लिए बैठा दिया। उसने जैसे ही मशीन पर काम करना शुरू किया तो बाएं हाथ की हथेली मशीन पर लगी डाई और पंच के बीच में आ गई और हाथ की चारों अंगुली, अंगूठा व हथेली कटकर अलग हो गईं।
सुपरवाइजर सोनू पीड़ित को सेक्टर-8 ईएसआई अस्पताल में लेकर गया। वहां से घायल को बीके सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुपरवाइजर ने संदीप को सूर्या आर्थो ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां हाथ का आपरेशन हुआ और एक दिन बाद ही उसे रात को बिना कुछ बताए व बिना मेडिकल के कागज दिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसके बाद पीड़ित ने एक अन्य निजी अस्पताल में अपना इलाज अपने खर्च पर कराया। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुपरवाइजर व फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें