फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूदखोरों से तंग व्यापारी ने परिवार संग काटी नस, एक की मौत

Fri, 24 May 2024 10:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के पॉश क्षेत्र सेक्टर-37 निवासी और दिल्ली के चांदनी चौक में घी के बड़े व्यापारी व उनके परिवार के पांच सदस्यों ने बृहस्पतिवार रात नींद की गोलियां खाकर हाथों की नसें काट लीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सेक्टर-21सी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मुखिया श्याम गोयल की मौत हो गई। वहीं, परिवार में उनकी पत्नी, बेटे-बहू और दो पोतों का उपचार चल रहा है। सूदखारों से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया है। अनिरुद्ध पर करीब 40 करोड़ रुपये का कर्ज था, नोएडा स्थित कंपनी भी घाटे में चल रही थी। इस घटना से पहले सूदखोर उनकी कोठी के सुरक्षागार्ड को अपहरण कर ले गए थे।

सेक्टर-37 डीएवी स्कूल के निकट श्याम सुंदर गोयल (73) की कोठी है। उनके साथ पत्नी साधना गोयल (67), बेटा अनिरुद्ध गोयल (45), बहू निधि गोयल (42), पोता धनंजय गोयल (19) और पोता हिमांक गोयल (15) रहते हैं। उनकी कोठी पर रात करीब 10 बजे कर्ज की वसूली के लिए तीन लोग पहुंचे। बाहर बैठे सुरक्षाकर्मी नानक दुबे से उन्होंने अनिरुद्ध गोयल से मिलने के लिए कहा। आरोप है कि तीनों जबरन घर में जाने की बात कह रहे थे और अपना पैसा वसूलने की बात कहते हुए हंगामा भी कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने तीनों की मंशा भांपकर मना किया तो आरोपी उसे अगवा कर मारपीट करते हुए अपने साथ दिल्ली ले गए। बाद में आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर लाजपत नगर में छोड़ दिया।
विज्ञापन


सूदखोरों के घर पहुंचने और गार्ड को अगवा करने से डरे परिवार के सदस्यों ने नींद की गोलियां खाईं और हाथ की नस काट लीं। सभी की हालत बिगड़ी तो दूसरे सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर रात एक बजे एसीपी मोनिका, एसीपी क्राइम अमन यादव, क्राइम ब्रांच, एफईएसएल टीम घटनास्थल पहुंची और सभी को सेक्टर-21ए स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान परिवार के मुखिया श्याम गोयल की मौत हो गई। परिवार के अन्य पांच सदस्य उपचाराधीन हैं। इनमें साधना और निधि गोयल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पांच लोगों पर मामला दर्ज

सराय थाना पुलिस ने अनिरुद्ध की शिकायत पर मुंबई निवासी किशन, अहमदाबाद निवासी स्वामी, रोहिणी दिल्ली निवासी सन्नी जैन, दुबई निवासी गैरी उर्फ दीवानसुख, रॉकी, आकाश व 10 अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने, गार्ड को अगवा कर मारपीट समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें