फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुनाफे का लालच देकर सिविल इंजीनियर से 4 लाख ठगे

Fri, 24 May 2024 10:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल मीडिया के जरिये लिंक भेजकर ज्यादा मुनाफा कमाने का दिया लालच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर ठग ने ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर सिविल इंजीनियर से 4 लाख रुपये ठग लिए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-70 निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनको दिसंबर 2023 में सोशल मीडिया के जरिये एक संदेश मिला जिसमें साइबर ठग ने अपने आप को पॉइज़्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में एचआर असिस्टेंट चंडिका शाह बताया । उसने उनको अंशकालिक नौकरी कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके लिए उनको कुछ यूट्यूब चैनल की सदस्यता लेने के लिए कहा गया। ठग ने तीन कार्यों पूरा करने पर उनको मुनाफे का लालच दिया। उसके बाद उनको एक समूह में जोड़ दिया। जब उन्होंने तीन कार्य पूरे किए, तो उनको 150 रुपये मिले। जिसके बाद साइबर ठग ने उनको और ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे विभिन्न प्रकार के टास्क को पूरा करने के नाम पर पैसे लिए। साइबर ठग के कहने पर तीन लाख 69 लाख रुपये देने के बाद जब आरोपियों ने उनसे चार लाख 98 हजार रुपये की मांग की तो उनको ठगी का शक हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें