फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: त्यागी मार्केट में स्ट्रीट लाइट न होने से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में ठप हो रहा व्यापार, महिलाओं की सुरक्षा पर भी संकट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। त्यागी मार्केट के व्यापारी इन दिनों स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से परेशानी का सामना कर रहे हैं। रात के समय बाजार में अंधेरा छा जाता है, जिससे न केवल ग्राहकों को दिक्कत होती है बल्कि दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है।

व्यापारियों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रधान कवल भड़ाना ने बताया कि बाजार में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। ग्राहक डर के कारण नहीं रुकते, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

वहीं महिला ग्राहकों और दुकानदारों को भी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे महिलाओं का आना-जाना असुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी जोगिंदर ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्केट में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, ताकि व्यापार सामान्य हो सके और लोगों को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें