फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अजरौंदा मार्केट में गंदगी से कारोबार हुआ ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों ने कहा, बाजार में आने से कतराते हैं ग्राहक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अजरौंदा मार्केट में चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। पार्किंग की समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह बातें बुधवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।

कृष्णा, आकाश, शुभम, अर्जुन, अजय व अन्य व्यापारियों ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उनका कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मार्केट में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। इससे ग्राहकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा पार्किंग नहीं होने के कारण लोग जहां-तहां वाहन खड़े कर देते हैं। ऐसे में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण अब ग्राहक मार्केट में आने से कतराते हैं। यहां न सही नालियां बनी हैं और न ही जल निकासी की व्यवस्था है। वहीं जाम की समस्या तो सबसे ज्यादा गंभीर है।

व्यापारियों का कहना है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पार्किंग का इंतजाम किया जाए। जिससे वह आसानी से अपना व्यापार कर सकें।

बातचीत

मार्केट में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है, जिससे ग्राहक दुकान तक आने से कतराते हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।- कृष्णा
विज्ञापन


पार्किंग की सुविधा न होने से लोग जहां-तहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इस वजह से सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है । जिससे व्यापार ठप हो गया है।- आकाश

यहां न तो सही नालियां बनी हैं और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था है। जलभराव के कारण हमारा कारोबार अब पूरी तरह ठप होने की कगार पर है।- शुभम

बुनियादी सुविधाओं के अभाव में व्यापार करना मुश्किल हो गया है। हमारी मांग है कि प्रशासन सफाई और पार्किंग की समस्या का तुरंत समाधान करे ताकि हम राहत पा सकें।- अर्जुन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें