फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाली बढ़ाने की मुहिम शुरू, पहले दिन 4500 पौधे बांटे

विज्ञापन
हरियाली बढ़ाने की मुहिम शुरू, पहले दिन 4500 पौधे बांटे। पौधे प्राप्त करने के बाद लोग। विभाग
विज्ञापन
डेढ़ लाख पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य, अब एक आधार कार्ड पर मिलेंगे सिर्फ पांच पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानसून को देखते हुए वन विभाग ने जिले में पौधरोपण एवं पौधा वितरण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले ही दिन करीब 4500 फलदार, छायादार और सजावटी पौधे लोगों को निशुल्क वितरित किए गए। पौधे लेने वालों का रिकॉर्ड रखने के लिए विभाग आधार कार्ड की प्रति भी जमा कर रहा है। इस वर्ष विभाग ने जिले में डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही लगाए गए पौधों की ट्रैकिंग भी की जाएगी, ताकि उनकी देखरेख और जीवित रहने की स्थिति पर नजर रखी जा सके।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष मानसून के दौरान बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इस बार भी सरकारी भूमि, पार्कों, सड़कों के किनारे और अन्य खाली स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। अभियान में देशी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिले। विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 में 2.70 लाख, 2022-23 में 2.62 लाख, 2023-24 में 1.25 लाख, 2024-25 में 1.63 लाख और 2025-26 में करीब 86 हजार पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष लक्ष्य डेढ़ लाख से अधिक किया गया है।
विज्ञापन


जिले में वन विभाग की दो सरकारी नर्सरियां सेक्टर-14,17 डिवाइडिंग रोड और सेक्टर-25 सोहना फ्लाईओवर के पास संचालित हैं। यहां से कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकता है। हालांकि इस बार एक आधार कार्ड पर पौधों की संख्या 10 से घटाकर पांच कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पौधे पहुंचाए जा सकें। सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को भी निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

नर्सरियों में ये पौधे हैं उपलब्ध
नर्सरियों में कनेर, गुड़हल, रातरानी, चंपा, बोगनवेलिया, हरसिंगार, पीपल, बरगद, नीम, जामुन, पिलखन और शहजन सहित कई प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं। जिला वन अधिकारी झलकार उयके ने बताया कि पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधा केवल लेकर न जाएं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल भी करें, ताकि वह बड़ा होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सके। विभाग की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन



मानसून पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। इस वर्ष विभाग ने जिले में डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य रखा है। सभी पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि पौधा लेने के साथ उसकी नियमित देखभाल भी करें, ताकि वह जीवित रहकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सके। विभाग लगाए गए पौधों की ट्रैकिंग भी करेगा।-झलकार उयके, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें