फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माण कार्य की वजह से कई रूटों पर बसों का संचालन बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। जिले के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न जगहों पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन उसी वजह से रोडवेज बसों और सिटी बसों का संचालन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य होने की वजह से मोहना रोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। जिस वजह से इस सड़क से होकर मोहना-बागपुर को जाने वाली बस पूर्ण रूप से बंद हो गई है। वहीं गांव सुनपेड़ के रास्ते गांव फतेहपुर को जाने वाली बस भी अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई है। इन दोनों बसों के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है । लोगाें को दोगुना किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचाना पड़ रहा है। ड्यूटी इंचार्ज भागीरथ शर्मा का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोबारा से गांव बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें