फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाल रोग विभाग में रोजाना पहुंच रहे 30 से 40 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ती गर्मी का बच्चों पर दिख रहा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों जुकाम और बुखार से पीड़ित छोटे बच्चों की संख्या बढ़ रही है। माता-पिता इलाज के लिए अपने बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण विशेष रूप से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं।



अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना करीब 30 से 40 जुकाम-बुखार से पीड़ित बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव होने के कारण बच्चों में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। सेक्टर-4 निवासी सुनीता ने बताया कि उनके तीन वर्षीय बेटे को पिछले दो दिनों से बुखार और जुकाम की शिकायत थी, जिसके चलते वह उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आईं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने दवा देने के साथ कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। वहीं एनआईटी क्षेत्र निवासी रवि ने बताया कि मौसम बदलने के कारण उनकी बेटी को पिछले चार दिन से बुखार हो रहा है, जिसे दिखाने के लिए वह अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि मौसम में बदलाव के समय छोटे बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए वे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को तेज धूप से बचाएं, पर्याप्त पानी पिलाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यदि बच्चे को लगातार बुखार, खांसी या जुकाम की शिकायत हो तो बिना देरी किए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें