बल्लभगढ़। पुलिस स्कूल बस चालक सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हादसे के बाद फरार हो गया था। आरोपी ने छह साल की बच्ची को कुचल दिया था और उसकी मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव छायंसा स्थित नव ज्योति स्कूल बस चालक बच्चों को छोड़ने के लिए आई थी। उसी बस में गावं केऱ् निवा सोनू की 6 साल की बेटी गुंजन भी नर्सरी में पढ़ती थी। गुंजन को बस से उतारे के बाद बिना देखे बस को बैक करने लगा, जिससे गुंजन बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को बस चालक सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। सुरे भी गांव छायंसा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सुरेश के पास लाइसेंस है। चालक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।