फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लड़ते हुए घर में घुसे सांड, मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में लावारिस पशुओं की समस्या अब लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ खतरा भी बनती जा रही है। मंगलवार की सुबह सेक्टर-9 में दो सांडों ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया। दोनों सांड लड़ते-लड़ते घर के अंदर घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुई घटना से घर में मौजूद लोगों और आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 में दो सांड अचानक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही। इस दौरान वे रिहायशी इलाके में पहुंच गए और लड़ते हुए एक घर के अंदर घुस गए। घर में घुसने के बाद दोनों ने सामान को नुकसान पहुंचाया। आसपास मौजूद लोगों ने सांडों को देखकर दूरी बना ली। किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिस घर में यह घटना घटित हुई है वह संजय का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें