दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित प्रिंस ढाबा पर 12 मार्च को कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब ढाबे के कर्मचारियों ने उनसे लगभग 900 रुपये का बिल देने को कहा तो इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शनि राघव, विक्रांत रावल, शुभम और हेमंत कुमार शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में 900 रुपये के खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने ढाबे के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित प्रिंस ढाबा पर 12 मार्च को कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब ढाबे के कर्मचारियों ने उनसे लगभग 900 रुपये का बिल देने को कहा तो इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंगों ने कर्मचारियों के साथ लात-घूंसे के साथ-साथ डंडों से भी जमकर मारपीट की। इस दौरान ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट करने के बाद आरोपी कर्मचारियों को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ढाबा संचालक की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं, पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शनि राघव, विक्रांत रावल, शुभम और हेमंत कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।