फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मच्छगर और दयालपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी की टीम ने की कार्रवाई, पुलिस बल भी रहा तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डीटीपी की टीम ने सोमवार को गांव मच्छगर और दयालपुर की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ अभियान चलाया। यह कॉलोनियां 6 एकड़ और 4 एकड़ क्षेत्र में फैली हुईं थीं।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने 2 निर्माणाधीन संरचनाएं, बाउंड्री वॉल, 30 डीपीसी, मिट्टी के सड़क नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि ये कॉलोनियां बिना स्वीकृति और नक्शा पास कराए विकसित की जा रही थीं, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्थित और अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें और केवल वैध रूप से विकसित कॉलोनियों में ही निवेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें