फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 200 से ज्यादा जगहों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21ए और 64 में घरों, दुकानों और संस्थानों के बाहर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने सेक्टर-21ए और 64 में घरों, दुकानों और संस्थानों के बाहर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रैंप, चबूतरे, बढ़ाई गई सीमाएं और अन्य ढांचे तोड़े गए। अधिकारियों के अनुसार इन निर्माणों की वजह से सड़कें संकरी हो रही थीं, जिससे रोजाना जाम और आवाजाही में परेशानी बढ़ रही थी। अभियान के दौरान करीब 200 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। हाल ही में उच्च न्यायालय ने स्टिल्ट प्लस फोर फ्लोर पॉलिसी से जुड़े मामलों में रोक लगाते हुए अवैध निर्माणों और गलत उपयोग पर कड़ा रुख अपनाया है। इसके तहत स्टिल्ट फ्लोर में व्यावसायिक या अन्य अवैध गतिविधियों को बंद करने और सार्वजनिक जगहों से कब्जे हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते डीटीपी इंफोर्समेंट के साथ-साथ एचएसवीपी भी मैदान में उतर गया है।
विज्ञापन

लोगों को राहत, सड़कों पर बढ़ेगी जगह


स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों के किनारे बने रैंप और चबूतरों के कारण वाहन निकालना मुश्किल हो गया था। कई जगहों पर तो एक वाहन के निकलने में भी परेशानी होती थी। ऐसे में इस कार्रवाई से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। एचएसवीपी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल दो सेक्टरों तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में अन्य सेक्टरों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया है। आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य सेक्टरों को भी कवर किया जाएगा। लोगों को पहले ही सचेत किया जा रहा है कि वे नियमों का पालन करें। -नवीन कुमार, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें