फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर 62 - 63 की डिवाइडर रोड पर चला बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले दिए गए थे नोटिस, कुछ ने खुद ही मकानों को तोड़ना किया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऊंचागांव इलाके में पांच नंबर चुंगी पर अवैध मकानों पर बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से बुलडोजर चलाया गया। विभाग की ओर से 15 से अधिक मकानों को तोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी ओर से करीब दो महीने पहले नोटिस जारी किया गया था।

ऊंचागांव पांच नंबर चुंगी पर रहने वाले लोगों ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की थी। जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पैसे देकर खरीद ली थी। उस समय यहां 20 से 25 मकान बने हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे मकानों की संख्या बढ़ती गई। उस दौरान प्राधिकरण की ओर से लोगों को यह भी कह दिया गया था कि अगर भविष्य में इस जगह से कोई रास्ता या कोई हाईवे गुजरेगा तो उनके मकानों को तोड़ा जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से कुछ साल पहले सेक्टर-62, 63, 64 व 65 बसाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेक्टरों को जाने के लिए डिवाइडिंग रोड बनानी है। इसलिए ऊंचा गांव पांच नंबर चुंगी के पास बनी दुकानों व मकानों के आगे विभाग की ओर से निशानदेही करके नोटिस लगाए गए हैं। विभाग की ओर से लोगों को समय दिया गया था। जिस पर कुछ लोगों की ओर से खुद ही अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। करीब 10 से 12 लोगों की ओर से दुकानों व मकानों को तोड़ दिया गया था। वहीं बुधवार को विभाग की ओर से बचे हुए मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। उनकी ओर से करीब 15 से अधिक मकानों व दुकानों को तोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें