फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर: 20 डीपीसी, 18 चारदीवारी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त; वर्कशॉप भी जमींदोज

Mon, 28 Sep 2026 10:39 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में एफएमडीए ने अवैध कब्जों और कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 28 सितंबर को प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विंग की मौजूदगी में गांव बसलेवा और कांवरा के राजस्व क्षेत्र में चार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीटीपी ने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। एफएमडीए के इंजीनियरिंग विंग की मौजूदगी में 28 सितंबर को गांव बसलेवा और कांवरा के राजस्व क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार बसलेवा में करीब चार एकड़, तीन एकड़ और तीन एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा कनवारा में करीब दो एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


यहां बिना अनुमति किए गए निर्माण और प्लॉटिंग से जुड़े ढांचों को हटाया गया। इससे पहले 24 और 25 सितंबर को अमृतानंदमयी अस्पताल रोड की करीब दो किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट में कार्रवाई की गई थी। यहां 15 अवैध रास्ते, विभिन्न फूड वेंडरों की रेहड़ियां और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इसके अलावा मलरेना चौक से जाट चौक तक करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में 20 अवैध रास्ते और अन्य कब्जे हटाए गए।

जाजरू और झाड़सेंतली में भी की गई कार्रवाई: जाजरू और झाड़सेंतली के राजस्व क्षेत्र में जाजरू चौक से रेलवे लाइन तक करीब एक किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट में भी कार्रवाई की गई। यहां तीन अवैध रास्तों समेत अन्य अतिक्रमण हटाए गए। एफएमडीए अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण की जमीन और ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें