फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर में तोड़-फोड़ के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। आनंद वन से सटे इलाके में वन विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के खिलाफ आनंगपुर चौक पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है।



बुधवार को भी गांव के चौक पर ग्रामीणों ने धरना दिया। बता दें कि अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की जा रही है। कुछ फार्म हाउस पहले ही तोड़े जा चुके हैं, अब गांव में बने भवनों पर कार्रवाई की तैयारी है। इससे नाराज ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और यह उनके बसे-बसाए घर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनके मकानों को गिराया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव सोमवार से तोड़-फोड़ रुकी हुई है। वहीं ग्रामीणों का धरना जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें