फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक विकास को नई गति देगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों ने बजट को उद्योगों के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आगामी 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट का जिले के उद्योग जगत ने स्वागत किया है। फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन और फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन ने बजट को उद्योगों के लिए सकारात्मक और प्रगतिशील बताया है। संगठनों का कहना है कि 2.23 लाख करोड़ रुपये का बजट औद्योगिक विकास को नई गति देगा।

फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार, रोजगार सृजन और लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी और नए निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे। उनका मानना है कि यदि बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया गया तो जिले की औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उद्यमी वीरभान शर्मा ने कहा कि कहा कि केवल घोषणा करना पर्याप्त नहीं है। योजनाओं को जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर लागू करना जरूरी है, ताकि उद्योगों को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाए और उद्योगों से जुड़े लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए। उद्योग संगठनों ने उम्मीद जताई कि यह बजट जिले को औद्योगिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें