फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली के बाद जिला नागरिक अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटराें पर मरीजों की लंबी कतारें लगीं रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। होली की छुट्टी के बाद गुरुवार को जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही अस्पताल में पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर और रक्त जांच काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे, जिससे कई जगहों पर मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।



अस्पताल में ओपीडी खुलने के साथ ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। छुट्टियों के कारण कई लोग पहले इलाज नहीं करा पाए थे, जिसके चलते एक साथ अधिक संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही, वहीं दवा लेने और जांच कराने के लिए भी मरीजों को कतार में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन




अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मरीज पहुंचे। भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों ने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया, ताकि मरीजों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन




वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि होली की छुट्टी के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सभी काउंटरों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें