फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीएससी पास युवक ने वेल्डर के जरिये साइबर ठगों को बेचा था बैंक खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के फलोदी व बीकानेर से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजस्थान फलोदी के रहने वाले बीएएसी व बीएड पास युवक विकास ने कमल का खाता खरीदकर वेल्डिंग का काम करने वाले रमेश के जरिये साइबर ठगों को बेचा था। रमेश ने ये खाता सुखदेव को दिया था और उसने आगे ठाकुर नामक व्यक्ति को पहुंचाया था।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मामले में विकास के साथ ही फलोदी निवासी रमेश व बीकानेर निवासी सुखदेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खाताधारक कमल को मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए तीनों आरोपियों को 6 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के तहत ठगी की ये वारदात सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी महिला के साथ हुई थी। महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उन्हें व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाई का मैसेज आया था। महिला ने काम करने की इच्छा जाहिर की तो उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। शुरू में होटलों की रेटिंग को लेकर टास्क दी गई और उनके खाते में 203 रुपये ट्रांसफर किए गए। बाद में प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर कराने लगे। 6.82 लाख रुपये निवेश करने के बाद महिला ने रिफंड करना चाहा तो और रुपये मांगने लगे। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। टीम अब आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें