फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 20 हजार लोगों को शिक्षित करके लाया सकारात्मक बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत शिक्षक राहुल कुमार ने उल्लास योजना के तहत दिया अद्वितीय योगदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हमारे देश में शिक्षक का दर्जा भगवान से भी बड़ा बताया गया है। शिक्षक भी उसी के अनुरूप छात्रों को भविष्य की राह दिखाते हैं। ऐसे ही एक शिक्षक है एनआईटी-5 स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संगीत शिक्षक राहुल कुमार । जिन्होंने उल्लास योजना के अंतर्गत 20 हजार लोगों को शिक्षित करके अद्वितीय योगदान दिया है। उनके इस कार्य के लिए खंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 1 सितंबर को आयोजित किया गया था।
राहुल कुमार बतौर जिला समन्वयक उल्लास योजना से जुड़े, जहां उनका प्रयास उन लोगों को शिक्षा से जोड़ना रहा, जो किसी कारणवश औपचारिक पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने साक्षरता प्रसार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके इस योगदान ने समाज के हजारों लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया।
विज्ञापन


समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राहुल कुमार के समर्पण और मेहनत की सराहना की। उनका कहना था कि राहुल कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य शिक्षकों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन


राहुल कुमार का कहना है कि शिक्षा केवल विद्यालयी कक्षाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए जो सीखने की इच्छा रखता है। उनका कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को बचपन में पढ़ने का अवसर न मिल पाया हो, तो भी उसे जीवन के किसी भी पड़ाव पर शिक्षा से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें