फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती का अपहरण कर कार में की छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
28 जुलाई की बताई जा रही वारदात, अब दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ इलाके में 22 साल की युवती का कार में अपहरण कर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की गई। युवती ने छांयसा इलाके में रहने वाले युवक व उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है। युवती के अनुसार पहले भी आरोपी ने छेड़छाड़ की थी लेकिन माफी मांगने पर कार्रवाई नहीं कराई। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को यह शिकायत देने वाली युवती छांयसा थाना इलाके की रहने वाली है। युवती का कहना है कि साल 2023 में उसकी शादी मेवात नूंह में हुई थी। पति से विवाद के चलते वो अब पिता के घर रहकर नौकरी करती है। युवती के अनुसार पास के इलाके में रहने वाला मुनफेद उस पर गलत नीयत रखता है। कुछ दिन पहले युवती जब काम पर जा रही थी तो आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की थी। युवती व परिवार ने विरोध जताया तो आरोपी ने माफी मांग ली थी। इसके चलते कार्रवाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वो 28 जुलाई को काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान मुनफेद अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर आया। तीनों ने जबरन उसे कार में खींचकर अपहरण कर लिया। कार में आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से वो आरोपियों के चंगुल से बच सकी। अब मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें