फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्लॉट विवाद में भाइयों पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सारन गांव में घर में घुसकर चाकू से हमला और मारपीट करने के मामले में थाना सारन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा उर्फ मुन्ना निवासी सारन के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमलावर और पीड़ित पक्ष एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके बीच पर्वतीय कॉलोनी स्थित एक प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, जहां वर्तमान में पार्किंग का काम होता है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मोहित के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार पीड़ित मोहित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान दीपक नाम का युवक उसके घर में घुसा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब मोहित का भाई कृष्ण उसे बचाने आया, तो आरोपी दीपक ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर दीपक के ताऊ सुंदर और राजा उर्फ मुन्ना भी वहां पहुंच गए और दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सारन पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजा उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें