बल्लभगढ़। जमीनी विवाद में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर रामवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतवीर निवासी सराय ख्याजा ने बताया कि गांव सागरपुर में करीब 14 एकड़ जमीन पर कृषि फार्म है। दोपहर करीब 12 बजे वह, बेटा, भतीजे व गांव सराय ख्याजा निवासी सिकंदर व गांव मलेरना निवासी वीरेंद्र व ओमवीर बैठे हुए थे। वहां मनोज निवासी गांव वागडोला व उसका दोस्त भी थे। जो इस जमीन में भी हकदार हैं। जमीन की नपाई को लेकर बहस हो गई। जिस पर मनोज ने उसके भाई रामवीर को फोन करके बुला लिया। उसने आते ही 3-4 गोलियां चला दीं। सभी लोगों ने जमीन पर लेटकर किसी तरह खुद को बचाया। गोली चलने की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए गाड़ी में फरार हो गए।