फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसे बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। इसमें फंसे एक बुजुर्ग ने बुधवार को सेक्टर के मॉडर्न स्कूल के सामने आग लगाकर जान दे दी। मौके पर ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके शवगृह में रखवा दिया है। बुजुर्ग ने एक दिन पहले ही इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने देर शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार सेक्टर-16 निवासी बुजुर्ग की जान-पहचान कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम के जरिये एक महिला से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए और फोन पर बातचीत करने लगे। कुछ दिन बातचीत के बाद महिला बुजुर्ग से ई-वॉलेट में थोड़े-थोड़े रुपये मंगवाने लगी थी। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग को मिलने के लिए होटल में बुलाया। इस दौरान महिला के साथ एक व्यक्ति भी था। वहां उन्होंने बुजुर्ग की वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो के आधार पर दोनों ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कुछ रुपये ये लोग बुजुर्ग से पहले ले चुके थे, लेकिन इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहे थे। उन्होंने बुजुर्ग से तीन लाख रुपये और मांगे थे। बुजुर्ग ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। मंगलवार को ही मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 को सौंपी गई थी। बुधवार को मामले की जांच सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी गई। इसी बीच बुधवार दोपहर बुजुर्ग ने सेक्टर-16 में आत्मदाह कर लिया। पुलिस की फारेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। वहीं देर शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन-
बुजुर्ग की मौत को हनीट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। - नरेश कुमार, सेक्टर-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें