फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मीटर एयर पिस्टल में शिखा नरवाल को कांस्य पदक

विज्ञापन
विजेता महिला खिलाड़ियों को बधाई देते प्रशासनिक अधिकारी सोनल गोयल साथ में खेल उप निदेशक गिर्राज ? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में मंगलवार को हरियाणा की बेटियों ने तीनों पदक हासिल किए। इसमें गुरुग्राम की टियाना राजपूत ने स्वर्ण, झज्जर की पलक ने रजत और फरीदाबाद की शिखा नरवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड में कुल 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। फाइनल से पहले टियाना का 565, पलक का 576 और शिखा का 573 स्कोर रहा।
विज्ञापन

भाई-बहन ने किया गौरवान्वित
टोक्यो पैरालंपिक में 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल की बहन शिखा नरवाल हैं। सोमवार को शिवा नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता था। मनीष, शिवा और शिखा भाई-बहन हैं और फरीदाबाद का मान बढ़ा रहे हैं। शिवा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता था। अब मंगलवार को बहन ने कांस्य पदक जीतकर परिवार में खुशी बढ़ा दी। अपने बड़े भाई मनीष से ही प्रेरणा लेकर छोटे भाई शिवा नरवाल और बहन शिखा नरवाल ने शूटिंग शुरू की थी। शूटिंग के प्रति जुनून और लगन ऐसी थी कि घर में ही 10 मीटर का शूटिंग रेंज बना लिया। इसके बाद भाई-बहन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई पदक झटक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें