फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों का टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार को कोरोना मरीजों का रिकॉर्ड टूट गया। कोरोनाकाल में अब तक के सर्वाधिक संक्रमितों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान फरीदाबाद में 756 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। ऐसे में संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की दर में लगातार गिरावट आ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 756 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की, जबकि 417 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। तीन की मौत हुई है। पिछले 48 घंटों के दौरान जिले में 1404 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 33 हजार से पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, सेक्टर-28 निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, सारन निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति व चावला कॉलोनी निवासी 67 साल के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 282 तक पहुंच गया है।
जिले में अभी तक कुल 33 हजार 637 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 29 हजार 599 मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3756 तक पहुंच गई है। इनमें से 3313 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 441 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 79 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिमसें से 13 वेंटिलेटर पर हैं। रिकवरी रेट केवल 88 प्रतिशत रह गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नोडल अधिकारी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 15 हजार 755 सैंपल लिए जा रहे है। इन्हें आगामी दिनों और बढ़ाया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। हाथों को समय-समय पर साबुन व सैनिटाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें