फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के शूटर की कार का शीशा तोड़कर 300 कारतूस चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली से ग्रीनफील्ड कालोनी में अपने दोस्त से मिलने आए राष्ट्रीय स्तर के शूटर की कार का शीशा तोड़कर चोर 300 कारतूस व पचास हजार रुपये चुराकर ले गए। खिलाड़ी जब दोस्त के घर से बाहर निकला तो घटना के बारे में पता लगा। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी अर्पित गोयल ने पुलिस को बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर का शूटर है और फिलहाल करणी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास करता है। वह 2020 में 25 मीटर रैपिड एयर पिस्टल में भी वह हिस्सा ले चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वह ग्रीन फील्ड में अपने दोस्तों से मिलने आए थे। उन्होंने अपने कार दोस्त के फ्लैट के ही बाहर खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद वापस आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से बैग गायब था। बैग में बड़ी संख्या में कारतूस थे, इसलिए उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी में देखा कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बैग में 300 कारतूस, 50 हजार रूपये नकद व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें