फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेले में उत्तर प्रदेश की पीतल शिल्प कला ने खींचा पर्यटकों का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा से आए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में देशभर से आए शिल्पकार अपनी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश के महोबा से आए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार मनमोहन सोनी की पीतल शिल्प कला पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उनकी स्टॉल संख्या 1226 पर दिनभर दर्शकों और खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है।

पीतल धातु से निर्मित उनकी कलाकृतियों में अष्टलक्ष्मी कलश, श्रीकृष्ण व नटराज की मूर्तियां तथा पक्षी आकार की सुरमेदानी सहित सैकड़ों सजावटी और उपयोगी वस्तुएं शामिल हैं। इन कलाकृतियों की बारीक नक्काशी और पारंपरिक शैली आगंतुकों को खासा प्रभावित कर रही है। उल्लेखनीय है कि मनमोहन सोनी को उनकी इस विशिष्ट शिल्प कला के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह वर्ष 2004 से लगातार सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मनमोहन सोनी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक उनकी स्टॉल पर पहुंचकर कलाकृतियों को देखते और खरीदते हैं, जिससे आर्थिक रूप से भी उन्हें लाभ मिल रहा है। उनके अनुसार सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला शिल्पकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है, जिससे पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के साथ उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन


सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला भारतीय शिल्प परंपरा की विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रहा है, जहां देश की लोक कला और हस्तशिल्प को व्यापक पहचान मिल रही है और शिल्पकारों को नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें