फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मध्य प्रदेश में निवेश के लिए फरीदाबाद के उद्यमियों के साथ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीआईडीसी की टीम ने कम लागत पर जमीन, बिजली और विशेष प्रोत्साहन देने की जानकारी दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) की उच्चस्तरीय टीम ने फरीदाबाद के उद्यमियों के साथ बैठक की। होटल रेडिसन में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं, औद्योगिक भूमि, बिजली की दरों और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान उद्यमियों को मध्य प्रदेश में होने वाली आगामी इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर एमपीआईडीसी की टीम की फरीदाबाद के उद्यमियों के साथ दूसरी बैठक है। इससे पहले फरीदाबाद मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के साथ बैठक हुई थी।

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) के अध्यक्ष आरजी अग्रवाल और एमएसएमई पैनल के चेयरमैन वीर भान शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में फरीदाबाद के कई प्रमुख उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया और मध्य प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार किया।
विज्ञापन


एफआईए के अध्यक्ष आरजी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास करने वाले राज्यों में शामिल हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार की निवेश नीतियां और उद्योगों को मिलने वाली सुविधाएं उद्यमियों के लिए नए अवसर खोल सकती हैं।

एमएसएमई पैनल के चेयरमैन वीर भान शर्मा ने कहा कि किसी भी उद्योग की स्थापना के लिए कच्चे माल, औद्योगिक भूमि, श्रमिकों और बिजली की उचित दरों पर उपलब्धता महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश में औद्योगिक भूमि के आवंटन, बिजली दरों और विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं से लघु एवं मध्यम उद्योगों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


बैठक में एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ और उनकी टीम ने प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की निवेश योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवेशकों को विशेष प्रोत्साहन, किफायती बिजली, औद्योगिक भूमि आवंटन और सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें